छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने का अभियान जारी है। इसी कार्रवाई के तहत धरमपुरा, फरदफोड़ और घोटिया में दबिश देकर एक जेसीबी, दो हाईवा और एक ट्रैक्टर सहित कुल चार वाहन जब्त किए गए हैं। धरमपुरा में मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते एक जेसीबी और एक हाईवा पकड़े गए। फरदफोड़ में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य हाईवा को पकड़ा गया। वाहनों को जब्त कर पुलिस सहायता केंद्र मार्रीबंगला (देवरी) की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन की ओर से अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। Source: Source Post navigation AAP पार्षद के पति को लॉरेंस गैंग की धमकी: 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी, विदेशी नंबर से आई कॉल, जान से मारने की धमकी लुधियाना में अकादमी का डाटा चोरी कर ग्राहकों से ठगी: संचालक को 4 लाख का लगाया चूना, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज