लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित रुद्रा वैदिक अकादमी के संचालक के साथ 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मिलीभगत कर अकादमी का इलेक्ट्रॉनिक डाटा चोरी कर लिया, जिसमें अकादमी से जुड़े लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी शामिल थे। आरोपियों ने इस डाटा का गलत इस्तेमाल कर अकादमी के ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी की और अवैध रूप से आर्थिक लाभ हासिल किया। शिकायत की जांच के बाद थाना सदर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता नमन चितकारा रुद्रा वैदिक अकादमी की संचालक हैं, जिन्होंने बताया कि आरोपियों ने अकादमी का इलेक्ट्रॉनिक डाटा चोरी कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की और अकादमी के नाम पर कुल 4 लाख रुपये की ठगी की। मामले में पुलिस ने सुचित्रा गुप्ता, हरसित गुप्ता निवासी पलवल (हरियाणा) और ऋषभ गुप्ता को नामजद किया है। थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 316, 318(4), 61(2) और 351 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Source: Source