इस बार धनतेरस पर बिलासपुर में जमकर खरीदारी हुई। शुक्रवार को शहर में ऑटोमोबाइल से लेकर सराफा बाजार तक खरीदारों की भीड़ जमी रही। कारोबारियों का अनुमान है कि इस त्योहार पर 1000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। एक ही दिन में 500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई और करीब 200 कारों की बुकिंग की गई। पटाखा मार्केट में करीब 50 करोड़ रुपए के पटाखे बिकने का दावा भी किया जा रहा है। सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में सोने-चांदी के सिक्के और मूर्तियों के साथ फैंसी ज्वेलरी आइटम की डिमांड रही। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी लोगों की खासी भीड़ देखी गई। टू-व्हीलर के साथ ही फोर-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री हुई। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना विशेष शुभ माना जाता है, इसलिए बर्तन बाजार में भी रौनक छाई रही। गोलबाजार और शनीचरी बाजार स्थित बर्तन दुकानों में सुबह से लेकर देर रात तक ग्राहक पहुंचते रहे। तांबे, पीतल और कांसा के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। सराफा मार्केट में रात करीब 12 बजे तक लोग खरीदारी करते नजर आए। इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में सजावटी लाइट, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन जैसी घरेलू वस्तुओं की जमकर खरीदी हुई। शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर पटाखा बाजार लगाए गए हैं, जहां सुबह से देर रात तक भीड़ जुटी रही। बिलासपुर में नरक चतुर्दशी शनिवार और दिवाली रविवार को उत्साह से मनाई जाएगी। Source: Source Post navigation भारत आ रही नई कार कंपनी डेंजा: लॉन्च से पहले दिखी धांसू गाड़ी, 13 नवंबर को होगी पहली कार लॉन्च अब 40 KM तक के रेस्टोरेंट से मंगाएं खाना: Zomato ने शुरू किया ‘लिमिटलेस डिलीवरी’ फीचर, 7 शहरों में उपलब्ध