बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम टिकारी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप खरे (निवासी तोरवा) युवती को मोबाइल पर बात करने के लिए मजबूर कर रहा था, लेकिन जब युवती ने इससे साफ मना कर दिया, तो गुस्से में आकर उसने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में युवती के गले, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवती गुपचुप का ठेला लगाकर अपना जीवन-यापन करती है। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। Source: Source Post navigation बिलासपुर: पुरानी रंजिश में डिलीवरी बॉय का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई; आरोपी फरार फेसबुक दोस्ती और ब्लैकमेलिंग का मामला: उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार