रेल भवन में लगाई गई बुलेट ट्रेन की तस्वीर को लेकर चर्चा तेज हो गई थी. कई लोगों ने इसे देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक बताया, लेकिन रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक तस्वीर है. अधिकारियों का कहना है कि असली डिजाइन अभी तैयार नहीं हुआ है और जरूरत पड़ने पर इस तस्वीर को हटाया भी जा सकता है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]