पटियाला में संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के न्यू मोती बाग पैलेस के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हित प्रभावित होंगे। उन्होंने इस समझौते को किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किए गए। इसके अलावा कई टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए टोल फ्री कराया गया। किसान नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वालों को दबाना उचित नहीं है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Source: Source