NEET विवाद को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर इस तरह का प्रदर्शन अनुचित है और लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस से युवाओं के नाम पर राजनीति बंद करने की अपील भी की। NEET मुद्दे को लेकर देशभर में राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं।

Source: Source