भारत ने हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की गई है। हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच हैं, जिसमें करीब 2,600 यात्रियों के सफर करने की क्षमता है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच संचालित होगी। हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यह तकनीक पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाने में मदद करेगी। ट्रेन संचालन में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल से कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य है। भारत की यह पहल रेलवे क्षेत्र में आधुनिक और टिकाऊ तकनीक अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Source: Source