भिलाई के खुर्शीपार इलाके में मकान के अंदर जुआ फड़ चलाने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16.70 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें नगदी, कार, बाइक, मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान शामिल है। यह कार्रवाई खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने मिलकर की। पुलिस ने 92 हजार 615 रुपए नकद, 52 पत्ती के दो ताश के गड्डी, दो कार, दो मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ फड़ चलाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया। जब्त वाहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में जानकी रमैया, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार सोनी, मोहम्मद अनीस और रवि कुमार शामिल हैं। छावनी थाना पुलिस ने भी 7 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Source: Source