छत्तीसगढ़ के भिलाई में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब चार बजे सेक्टर-9 से सेक्टर-6 जाने वाले मार्ग पर हुई। हादसा गुंडिचा मंडप के सामने हुआ, जहां कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation दिल्ली में पत्थरबाजी के दौरान घायल पुलिसकर्मियों ने सुनाई आपबीती, भीड़ पर हमले और लूट का लगाया आरोप बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई कार; इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल