दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में भिवानी में युवाओं ने प्रदर्शन किया। पीपल ऑफ भिवानी के बैनर तले युवा, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक हुडा पार्क में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। इसके बाद सभी लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। आयोजकों ने कहा कि यह पहल किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य निष्पक्ष परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर चिंता व्यक्त की। युवाओं ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। इस दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। Source: Source Post navigation NTA की परीक्षाओं पर उठे सवाल, पांच सालों में विवादों से हिली परीक्षा व्यवस्था मधुबनी में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर जताया विरोध