मध्यप्रदेश में भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 500 500 रुपये के कुल 280 नकली नोट, जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है, बरामद किए गए हैं.