हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झम्मू वाली पंचायती धर्मशाला की प्रॉपर्टी आईडी को लेकर विवाद बढ़ गया है। बाल चरित्र निर्माण सभा ने इस मामले में आम सभा की बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्य जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करेंगे। सभा के सदस्यों ने कथित फर्जीवाड़े को लेकर कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि धर्मशाला की प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी कर उसे गलत तरीके से दर्ज किया गया। सदस्यों ने भू-माफिया और नगर पालिका के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद डेढ़ साल से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सभा दोषी लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। बैठक में कई नागरिक और सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। मामले को लेकर आगे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान की मांग की जाएगी।

Source: Source