करनाल | रांवर रोड स्थित गार्डन में रविवार को समाजसेविका स्व. उषा गुप्ता की स्मृति में सभा आयोजित की गई। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मृत्यु जीवन का अटल सत्य है, इसलिए मनुष्य को सदैव सत्कर्म करते हुए परिणाम प्रभु की इच्छा पर छोड़ देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय उषा गुप्ता करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता की जेठानी और भाजपा नेता बृज गुप्ता की भाभी थीं। सभा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व आचार्य महामंडलेश्वर अरुणा गिरि महाराज मौजूद रहे।

: Source