सोनीपत | भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) सोनीपत में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के सहयोग से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में आधुनिक तकनीक और प्राचीन भारतीय संस्कृति का मेल देखने को मिला। आईआईटी दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ललन कुमार ने एक लाइव एक्सपेरिमेंट का वीडियो दिखाया। जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और वेद-पाठ का मानव मस्तिष्क पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया। कार्यशाला का शुभारंभ आईआईआईटी भोपाल के निदेशक डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने किया और अध्यक्षता आईआईआईटी सोनीपत की निदेशक डॉ. मनीषा शर्मा ने की। एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के दौरान उत्पन्न होने वाली आवृत्तियों और लय का मस्तिष्क पर सीधा और गहरा असर पड़ता है।

: Source