हरियाणा के पलवल जिले के ततारपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी 30 वर्षीय अनुप पाल के रूप में हुई है। वह ततारपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने किराए के मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गदपुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Source: Source