हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार को हुए हाइड्रा हादसे में घायल अनीषा खातून की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसकी बाजू काटनी पड़ी थी, लेकिन गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण शरीर में संक्रमण फैल गया और हालत बिगड़ती चली गई। इससे पहले हादसे में घायल उसकी रिश्तेदार हमीदा खातून की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। हादसे में हाइड्रा वाहन का पहिया दोनों महिलाओं के ऊपर से गुजर गया था। पुलिस के अनुसार, चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अनीषा की मौत के बाद उसकी तीन वर्षीय बेटी अनाया के सिर से मां का साया उठ गया है। Source: Source Post navigation मुंबई के अंधेरी में बेकाबू BEST बस का कहर: 14 वाहनों को मारी टक्कर, 2 घायल