छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा हो गई है। 18 से 35 साल के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की। चुनाव पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होगा। डिजिटल सिस्टम और ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया है। युवा कांग्रेस के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक के पदों के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

: Source