उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों और आम लोगों के लिए मुआवजा राशि बढ़ा दी है। अब आपदा में मौत होने पर परिवार को 8 लाख रुपये मिलेंगे। फसल नुकसान पर भी सहायता राशि बढ़ा दी गई है। बड़े पशुओं की मौत पर अब 40 हजार की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे। बकरी, भेड़ और सूअर जैसे छोटे पशुओं की मौत पर सहायता राशि बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दी गई है। सरकार के इस कदम से आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले के मुआवजे की तुलना में अब राशि लगभग दोगुनी कर दी गई है। प्राकृतिक आपदाओं में किसानों और पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, ऐसे में यह बढ़ोतरी राहत देने वाली है। सरकार ने मुआवजे के नए दरों को लागू कर दिया है। प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

Source: Source