उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद DA/DR बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. सरकार के अनुसार इसका लाभ करीब 16 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा, जबकि पिछला बकाया अलग वित्तीय प्रावधानों के तहत जमा कराया जाएगा.

: Source