रवि कुमार कुजूर ने चिरमिरी नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनका स्थानांतरण बस्तर संभाग के पंखाजूर क्षेत्र से हुआ है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र का दौरा कर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने इलाके की कानून व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली। नए सीएसपी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधियों, अवैध कारोबारियों और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। रवि कुमार कुजूर मूल रूप से सूरजपुर जिले के विश्रामपुर क्षेत्र के निवासी हैं। इससे पहले उन्होंने कांकेर जिले के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र पंखाजूर में सेवाएं दी हैं। Source: Source Post navigation रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा बदलाव, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी सरगुजा के नए एएसपी रितेश चौधरी ने संभाला पदभार, बोले- जनसंवाद और निष्पक्ष पुलिसिंग पर रहेगा जोर