राज्य पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी रितेश चौधरी ने सरगुजा जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और भौगोलिक क्षेत्रों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। एएसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिसिंग की रहेगी। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने पर जोर दिया। रितेश चौधरी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग केवल अपराध के आंकड़ों से नहीं बल्कि जनता के भरोसे से भी तय होती है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई, कानून का पालन और लगातार जनसंवाद को जरूरी बताया। नए एएसपी ने जिले में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 14वीं वाहिनी धनौरा में उप सेनानी के पद पर कार्यरत थे। प्रशिक्षण के दौरान उनकी तैनाती सूरजपुर जिले में भी रही थी।

Source: Source