छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपी फरार हो गए। थाने के भीतर से आरोपियों के भाग निकलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation तरनतारन: ड्रोन से गिराए हथियार बरामद, BSF को खेत में मिला पैकेट; पिस्तौल, 2 मैगजीन और 4 कारतूस जब्त बदायूं: यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर महिला की हत्या, 7 वर्षीय पोते को भी मार डाला; दिल्ली का दर्जी गिरफ्तार