सिरसा जिले के रानियां में जीवन नगर मार्ग स्थित सांवरिया सेनेटरी की दुकान पर चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार सुबह एक युवक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा और कुछ देर तक वहीं मौजूद रहा। आरोपी ने मौका देखकर दुकानदार का ध्यान भटकाया और गल्ले में रखे बैग से 1 लाख 20 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। काफी देर बाद जब दुकानदार पवन कुमार को चोरी का पता चला, तो उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस दुकान और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की प्रारंभिक जांच जारी है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में नशा तस्करी का भंडाफोड़: 34 किलो चूरापोस्त के साथ दो पंजाब निवासी गिरफ्तार, रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई रेवाड़ी के खड़गवास गांव में युवक ने की आत्महत्या: दीवार पर लिखा मिला ‘पागल प्रेमी’, इलाके में फैली सनसनी