रायगढ़ के एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। आसपास के कई शो-रूम खाली करा लिए गए। आग से इलाकों में धुआं फैल गया। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए कमिटी गठित की जाएगी।

: Source