छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कार्तिक पूर्णिमा पूरी आस्था के साथ मनाई गई। सुबह से श्रद्धालु केलो नदी के तट पर पूजा-अर्चना और कार्तिक स्नान के लिए पहुंचे। उन्होंने नदी में दीपदान कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। इस दिन वनभोज की परंपरा के चलते शहर के पिकनिक स्पॉट इंदिरा विहार, नगर वन, रामझरना, अटल रॉक गार्डन, बिंजकोट इको पार्क और जुर्डा इको पार्क में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। इंदिरा विहार में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी ने पिकनिक का आनंद लिया। विभाग ने सुरक्षा और साफ-सफाई के पहले से इंतजाम किए थे, और स्टाफ लगातार निगरानी कर रहा है। Source: Source Post navigation क्या प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से कोई फायदा नहीं? महाराष्ट्र FDA कमिश्नर की चेतावनी पर डॉक्टरों ने बताया सच