छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों को निशुल्क फलदार और छायादार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग ने पौधे प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। नागरिकों के संपर्क करने पर पौधे उनके घर तक पहुंचाए जाएंगे। इस अभियान की शुरुआत वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने पौधों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर की। वाहन में पीपल, बरगद, आम, जामुन और मुनगा सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। नगर निगम क्षेत्र में निशुल्क पौधों का वितरण घर-घर किया जाएगा। यह अभियान करीब एक महीने तक चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वन विभाग ने लोगों से पौधों को लगाने के साथ उनकी देखभाल कर पेड़ बनाने का संकल्प लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। Source: Source Post navigation CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश छत्तीसगढ़ में UCC की प्रक्रिया तेज, मुख्यमंत्री साय बोले- शीतकालीन सत्र में बिल पास कराने की तैयारी