छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वाहन और जमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा कई लोगों से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वाहन खरीद-बिक्री के नाम पर उनसे लगातार पैसे लिए। रकम लौटाने के बजाय उसने जमीन बेचकर भुगतान करने का झांसा देकर और पैसे ले लिए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है। आरोप है कि दो लोगों से ही करीब 44.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन जब्त किया है। अब तक 10 से 15 पीड़ितों से ठगी की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी के आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि आर्थिक अपराधों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद लुधियाना में सब-इंस्पेक्टर पर महिला इंस्पेक्टर के गंभीर आरोप, जांच के बाद निलंबित और एफआईआर दर्ज