लुधियाना में एक महिला इंस्पेक्टर ने सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर एसएसपी जगराओं ने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के अनुसार थाना दाखा में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। थाना दाखा के एसएचओ ने एफआईआर दर्ज होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। बताया जा रहा है कि महिला इंस्पेक्टर और साहिबमीत सिंह पहले दोस्त रहे हैं। दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने के बाद महिला इंस्पेक्टर ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। विभागीय स्तर पर दोनों के बीच समझौता कराने के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। एसएसपी ने निलंबन और लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की पुष्टि की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Source: Source