रायपुर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला इकाई द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। साथ ही युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत 25 जुलाई को शहीद कौशल यादव की श्रद्धांजलि सभा से होगी। इसके बाद शहर में भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए मां दुर्गा मंदिर परिसर, कांदुल पहुंचेगी। 26 जुलाई को सैन्य प्रशिक्षण ग्राउंड में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस दौरान शहीद परिवारों और कारगिल योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और कविता पाठ भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

Source: Source