रायपुर की रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने श्री गुरु ज्वेलर्स में बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर रात के समय दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दुकान से करीब 20 किलो चांदी के आभूषण चोरी किए। इसके अलावा सोने के जेवर और नकदी भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दुकान संचालक को घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। टिकरापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात की जांच के लिए दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में चोरी में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के रास्तों और इलाकों के CCTV फुटेज भी जांच रही है। चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Source: Source