हैदराबाद में सोमवार को हुए हिट एंड रन हादसे में 47 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत हो गई। हादसा हाइडरशाकोट इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, एक कार गलत दिशा में तेज गति से आ रही थी। कार ने एक के बाद एक तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार भी हादसे में घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है। कार बी कृष्णि गौड़ के नाम पर पंजीकृत बताई गई है। पुलिस जांच में कार के खिलाफ पहले भी ट्रैफिक उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। पुलिस फरार कार सवारों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source