लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर भाजपा आक्रोशित है। भाजपा ने राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। शहर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी के बयान को हताशा और संकुचित मानसिकता का प्रतीक बताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा ग्रामीण ने भी राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने कांग्रेस के बयान को अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं का भी अपमान है।

: Source