रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति ने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, हमले में उसके हाथ और पैरों पर चोटें आईं। उसने ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने की बात पुलिस को बताई। पति ने पत्नी से अपनी जान को खतरा होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पत्नी ने पति पर शराब पीकर अक्सर झगड़ा और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी के अनुसार, पति कोई काम नहीं करते और वह खुद कंपनी में नौकरी करती है। उसने बताया कि अपनी आय से तीन बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाती है। बड़ी बेटी बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी 12वीं और बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। Source: Source Post navigation फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन जब्त, अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹150 करोड़ से ज्यादा; बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार फतेहाबाद में महिला और दो बच्चों की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप