पलवल में रोटरी क्लब पलवल सिटी ने मानसून के आगमन के साथ पौधारोपण अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत सेक्टर-6 स्थित मोडिस पब्लिक स्कूल में की गई। क्लब ने इस वर्ष एक हजार फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। रोटरी क्लब के प्रधान दिनेश गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन देने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं। स्कूल संचालक और पूर्व रोटरी प्रधान धर्मवीर चौहान ने पौधों की देखभाल का जिम्मा लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। पूर्व एजी एवं पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह ने अभियान में सहयोग करने वाले सदस्यों की सराहना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। क्लब ने सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Source: Source