रोहतक में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने 31 मई को गांव पहरावर में मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती को लेकर एक गाना रिलीज किया गया है। जिसमें परशुराम जयंती पर लगने वाले भंडारे का न्यौता दिया गया है। इस गाने में जो वीडियो डाली है, वो 2021 में परशुराम जयंती पर नवीन जयहिंद द्वारा लगाए भंडारे की प्रयोग हुई है। नवीन जयहिंद ने पहरावर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर रिलीज किए गाने में 2021 में जमीन को लेकर किए संघर्ष को दिखाया है। कैसे भंडारे में फरसाधारी लोग पहुंचे और एकता दिखाते हुए गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के लिए जमीन सरकार से लीज पर ली। उस मामले में नवीन जयहिंद पर केस आज भी चल रहा है, जबकि जमीन सरकार ने संस्था को लीज पर दे भी दी। भंडारे का न्यौता दे दिया जयहिंद ने, कुनबे की गैल्या आईयो रे नवीन जयहिंद के गाने में कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर जीत का जश्न मनाना है, जन जन संग जाना सै। हो न्यौता दे दिया जयहिंद ने, कुनबे की गैल्या आईयो रे। या जीत हुई भाईचारे की, थम मिलकर खुशी मनाईयो रे। भगवान परशुराम का मिलकर सब नै जयकारा लगाना है। पिछले साल सीएम ने की घोषणाएं नवीन जयहिंद ने कहा कि पिछले साल पहरावर में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमें सीएम नायब सैनी ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, लेकिन इस साल शायद सरकार के पास परशुराम जयंती मनाने का बजट नहीं है। सरकार आर्थिक तंगी से गुजर रही है, जिसके कारण गाड़ी छोड़कर साइकिल पर आए और शायद पैदल भी चल सकते हैं। संस्था को मिल चुकी जमीन, केस अब भी चल रहा नवीन जयहिंद ने कहा कि पहरावर की जिस जमीन का मुकदमा चल रहा है, वह जमीन ब्राह्मण समाज को मिल चुकी है, लेकिन उन पर अब भी कोर्ट केस चल रहा है। ये तो वही बात हुई कि किसी व्यक्ति पर किसी व्यक्ति के मारने का आरोप हो और उसे जेल में डाल दे, लेकिन आदमी जिंदा निकले और जेल में डाला गया आरोपी अब भी जेल में ही हो।

: Source