लुधियाना में सोशल मीडिया वीडियो के लिए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने पत्नी के जन्मदिन के जश्न में सड़क पर आतिशबाजी कर दी। साउथ सिटी रोड और फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर पटाखे चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि पुलिस ने पहले उन्हें रोककर पटाखे चलाने से मना किया था। इसके बावजूद पुलिस के जाने के बाद युवकों ने दोबारा आतिशबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि फ्लाईओवर पर 60 शॉट वाले पटाखे चलाए गए, जिससे राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारी जतिन बंसल ने कहा कि ऐसी हुड़दंगबाजी और लोगों की जान जोखिम में डालने वाली हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बरती जाएगी। Source: Source Post navigation रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 8.22 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज बिजली दफ्तर में डॉक्टर पर गुंडागर्दी का आरोप, CCTV सबूत के बावजूद 22 घंटे बाद दर्ज हुई FIR