लुधियाना में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र की ओर से ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में 30 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशों के तहत किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल सुधार के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी हरप्रीत सिंह और डीएमसी डॉ. वरुण सागर विशेष अतिथि रहे। एसटीसी लुधियाना के स्टाफ और विभिन्न खेलों के कोचों ने भी साइकिल रैली में हिस्सा लिया। अभियान की थीम ‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ रखी गई थी। साइकिल रैली एसटीसी लुधियाना से शुरू होकर फाउंटेन चौक तक पहुंची और वापस केंद्र पर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने इस दौरान करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय की। आयोजकों ने लोगों से नियमित साइकिलिंग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से मोटापे और निष्क्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। Source: Source Post navigation हवाई छुट्टियों के बीच नौकरी से निकाले गए कर्मचारी की कहानी वायरल, कार्य संस्कृति पर उठे सवाल