वाराणसी के चौबेपुर थाने क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला उपनिरीक्षक एक महिला को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो करीब आठ सेकेंड का बताया जा रहा है। इसमें महिला दारोगा द्वारा लगातार पांच थप्पड़ मारने का दावा किया जा रहा है। मामला आबादी की जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। एसीपी सारनाथ ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Source