अमृतसर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब से 24 जुलाई को मीरी-पीरी खालसा मार्च की शुरुआत होगी। यह मार्च छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के मीरी-पीरी दिवस को समर्पित है। इसका आयोजन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेश पर किया जा रहा है। मार्च से पहले श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरमत समागम आयोजित होगा। इसके बाद पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मार्च निकाला जाएगा। इसमें सिंह साहिबान, तख्त साहिबान के जत्थेदार और प्रमुख धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सहित कई पंथिक हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। मार्च का उद्देश्य गुरमत का प्रचार करना और संगत को अकाल तख्त साहिब के सिद्धांतों से अवगत कराना है। विशेष बस के जरिए गुरु साहिबान और शहीद सिंहों के शस्त्रों के दर्शन करवाए जाएंगे। सिख इतिहास और संघर्ष को दर्शाने वाले पोस्टर लगे वाहन भी मार्च का हिस्सा होंगे। यह मार्च अमृतसर से शुरू होकर तरनतारन के गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी तक पहुंचेगा। आयोजकों ने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक मार्च में शामिल होने की अपील की है। Source: Source Post navigation प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन बंद, इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी नरसापुर में बिजली के खुले तार से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप