मध्य प्रदेश के सतना जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। बरुआ नदी के पुल पर एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय चालक डिलीवरी केस लेने जा रहा था। दुर्घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। Source: Source Post navigation कोरबा की सड़कों पर मचा कोहराम: टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में 24 घंटे के भीतर चार लोगों की दर्दनाक मौत मेरठ में दिव्यांग युवक से हैवानियत का आरोप, काम दिलाने के बहाने बुलाकर मारपीट और उत्पीड़न