बिहार के समस्तीपुर में तेज बारिश के दौरान एक शराब से भरी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना एनएच-28 पर हुई, जहां कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को कार में शराब होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले कार से शराब के टेट्रा पैक निकालने शुरू कर दिए। देखते ही देखते वहां शराब लूटने की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोग टेट्रा पैक लेकर मौके से चले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे और शराब लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें मौजूद शराब के संबंध में जांच कर रही है। कार सवारों के मौके से फरार होने के कारण उनकी तलाश की जा रही है।

Source: Source