सरगुजा के सलका गांव के 15 वर्षीय छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र का शव टिहरी के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, छात्र के चेहरे को भारी पत्थर से कुचला गया था और पैर में भी चोट के निशान मिले हैं। मृतक छात्र गुरुवार शाम घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। शुक्रवार सुबह जंगल में योग करने पहुंचे लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है। छात्र किसके साथ जंगल तक पहुंचा था, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Source: Source