सिरमौर के पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक के पास एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान कोटी गांव निवासी भाग सिंह के रूप में हुई है। उसके गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर सड़क पर खून भी मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, वारदात सोमवार रात करीब ढाई बजे हुई हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद पांवटा साहिब में दहशत का माहौल है। पॉश इलाके के चौक पर हुई वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। Source: Source Post navigation बहादुरगढ़ में ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर युवक की हत्या, शव की पहचान नहीं; CCTV से हत्यारों की तलाश सूरजपुर में दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, डीडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर