लुधियाना के सिविल अस्पताल के बाहर सोमवार दोपहर हंगामा खड़ा हो गया जब मेडिकल करवाने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अस्पताल की पार्किंग में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। महिलाओं और युवतियों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर थप्पड़-घूंसे बरसाए। घटना से अस्पताल के बाहर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक प्रभावित रहा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दोनों पक्ष 23 मई की शाम धांदरा इलाके में विवाद के बाद मेडिकल करवाने पहुंचे थे। अस्पताल के बाहर निकलते ही दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हो गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर झगड़े में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation हिमाचल कोर्ट में बंदूकधारी आरोपी का डरावना घटनाक्रम भाजपा विधायक से ठगी: बड़े नेता का PA बताकर पैसे ऐंठे