कोरबा जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने जिफ्सा इंस्टीट्यूट के सहयोग से पाम मॉल में सीपीआर अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया। उद्देश्य लोगों को सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन की जानकारी देना रहा। आपात स्थिति में सही प्राथमिक सहायता से जान बचाने पर जोर रहा। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर हेल्थ पदमाकर शिंदे, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर हेल्थ डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, अनिल अग्रवाल ने संबोधित किया। अतिथियों ने कहा, सीपीआर का ज्ञान सभी के लिए जरूरी है। समय पर मदद से जान बच सकती है। डॉ. प्रिंस जैन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। जिफ्सा इंस्टीट्यूट के सर्टिफाइड फर्स्ट एड ट्रेनर अभिषेक मसीह ने मैनिक्विन डमी मॉडल पर सीपीआर की पूरी प्रक्रिया का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को चेस्ट कंप्रेशन, रेस्क्यू ब्रीदिंग, इमरजेंसी रिस्पॉन्स की सही तकनीकें बताईं। उन्हें खुद अभ्यास का मौका मिला। जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने मॉल परिसर में सीपीआर अवेयरनेस से जुड़े पंपलेट भी बांटे। उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जीवन रक्षक जानकारी पहुंचाना रहा। अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकी नाथ बजाज ने युवाओं से जेसीआई के जरिए समाज सेवा से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियम अग्रवाल, कॉर्डिनेटर सीए आशीष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, बहाउद्दीन अहमद, नितिन सबरवाल, शिव अग्रवाल, सुरेश चावलानी, पूर्णिमा सोनी, सीए अभिषेक अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, ज्योति बाला, आयुष अग्रवाल, अंश अग्रवाल, हर्ष गुप्ता, सीए अंकित अग्रवाल, कपिल विश्वकर्मा, मोहित सिंघल, नितेश मोदी समेत अन्य का सहयोग रहा।

Source: Source