सिरसा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों से किए वादे तत्काल पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारी बार-बार आंदोलन और हड़ताल करने को मजबूर हैं। इसका असर कर्मचारियों के साथ आम जनता पर भी पड़ रहा है। सैलजा ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था की अहम कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगों को लंबे समय तक लंबित रखना अन्याय है। सरकार को बातचीत और समझौतों में दिए आश्वासनों को कागजों तक सीमित रखने के बजाय लागू करना चाहिए। हड़ताल के कारण सिरसा समेत कई शहरों की सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लगने का दावा उन्होंने किया। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। सैलजा ने कर्मचारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान कर हड़ताल खत्म कराने की अपील की। उन्होंने पूरे प्रदेश में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग भी की। इसके अलावा सैलजा ने फतेहाबाद के जाखल मंडी और जाखल शहर में ओवरब्रिज-अंडरब्रिज निर्माण से बंद रास्तों का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। निर्माण पूरा होने तक शहर और अनाज मंडी के बीच सुरक्षित अस्थायी या वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उन्होंने की। Source: Source Post navigation बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, मुखिया की सीटें 8 हजार से बढ़कर 13 हजार होने की संभावना; नया रोस्टर बदलेगा समीकरण ठियोग में खाची-राठौर विवाद पर BJP का हमला, कांग्रेस में गुटबाजी और 2027 टिकट की खींचतान का लगाया आरोप