गुरुग्राम जिले के सोहना-दौलाह मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 13 वर्षीय छात्रा दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। एक घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे गुरुग्राम रेफर किया गया है। पीड़ित परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था। टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की कोशिश, दीवार तोड़कर घुसे चोर लॉकर तक नहीं पहुंच सके गुरुग्राम मर्डर केस का मुख्य आरोपी पानीपत में गिरफ्तार: जमानत पर आते ही यूपी से खरीदी पिस्तौल, 3 दिन के रिमांड पर