बहुचर्चित कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। उसे केंद्रीय जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी ने दोनों किडनियों में पथरी की शिकायत की है। इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अमृतपाल के वकील मनप्रीत सिंह बराड़ ने उसके इलाज की मांग को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोपी की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए तत्काल उपचार की मांग की गई थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद जेल प्रशासन को उसे अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उसकी स्वास्थ्य जांच कर रही है। उसके अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं। डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार व्यवस्था तय की जाएगी। अस्पताल प्रशासन यह भी तय करेगा कि उसे यहीं भर्ती रखा जाए या किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया जाए। फिलहाल उसकी मेडिकल जांच जारी है। डॉक्टरों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। Source: Source Post navigation बिलासपुर में रिटायर्ड शिक्षक से लूटपाट:अस्पताल से लौटते समय ऑटो सवार बदमाशों ने डंडा दिखाकर लूटे पैसे, 5 गिरफ्तार पीलीभीत में ट्रक में जिंदा जलने वाले युवक की हत्या का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार