जालंधर की सेशन कोर्ट ने एनआरआई के पिता तरसेम लाल की हत्या के मामले में आरोपी सन्नी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सेशन जज प्रिया सूद की अदालत ने दोषी पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जिसे न भरने पर उसे अतिरिक्त दो महीने की जेल काटनी होगी। घटना 20 अगस्त 2019 की है, जब रिटायर्ड कर्मचारी तरसेम लाल का शव मिलिट्री हॉस्पिटल कैंट के पास मिला था। फोरेंसिक जांच के आधार पर पकड़े गए आरोपी सन्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने तरसेम लाल से ब्याज पर 2 लाख रुपए लिए थे, लेकिन तरसेम उससे और अधिक पैसों की मांग कर उसे सार्वजनिक रूप से जलील करते थे। इसी अपमान और पैसों के विवाद के चलते सन्नी ने तरसेम लाल की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी के पास से मृतक की घड़ी, पर्स और एक्टिवा बरामद की थी। Source: Source Post navigation लुधियाना: मशीन की सफाई के दौरान करंट लगने से 20 वर्षीय हेल्पर की मौत, कंपनी मैनेजमेंट पर केस दर्ज बाजा हत्याकांड: एएसआई के बेटे हरमनप्रीत की तलाश में पुलिस की दबिश, मुख्य आरोपी मनप्रीत 3 दिन के रिमांड पर